Top Stories

इस राजनीतिक दल ने यूपी में 499 रुपये में बांटा गैस सिलेंडर

इस राजनीतिक दल ने यूपी में 499 रुपये में बांटा गैस सिलेंडर
x
अयोध्या में सपा दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीण महिलाओं को 499 रुपये में गैस सिलेंडर दिया है। सपा ने मवई के बाबूपुर गांव में करीब 24 से अधिक महिलाओं को 945 रुपये वाला सिलेंडर आधे दामों पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है

अयोध्या: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है.राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज हो गई है।वही,लगातार बढ़ते रसोई गैस के दाम को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.ऐसे में समाजवादी पार्टी पुनः सत्ता में आने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है.सपा लगातार महंगाई को लेकर योगी सरकार को घेर रही है.समाजवादी पार्टी वोटरों को लुभाने के लिए अब आधे दामों में महिलाओं को सिलेंडर भी बांट रही है. इससे पहले तेल के दाम बढ़ने पर भी समाजवादी पार्टी ने तेल भी बांट चुकी है।

आपको बता दे कि, अयोध्या में समाजवादी पार्टी के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने ग्रामीण महिलाओं को 499 रुपये में गैस सिलेंडर दिया है। सपा ने मवई के बाबूपुर गांव में करीब 24 से अधिक महिलाओं को 945 रुपये वाला सिलेंडर आधे दामों पर सिलेंडर उपलब्ध करवाया है। सिलेंडर पर समाजवादी पार्टी ने स्टीकर भी लगाया है जिसमें मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव का फोटो भी लगा दिखाई दे रहा है।

सपा कार्यकर्ता सिलेंडर बांटने के दौरान सपा की प्रमुख घोषणाओं का भी जिक्र करते नजर आए। दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह हारेगी। अगले साल होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।





Next Story