लाइफ स्टाइल

Valentine Day: अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने बंद कमरे में किया इजहार-ए-इश्क, दिखाए प्राइवेट.....

सुजीत गुप्ता
14 Feb 2022 7:15 AM GMT
Valentine Day: अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने बंद कमरे में किया इजहार-ए-इश्क, दिखाए प्राइवेट.....
x

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी बोल्ड एक्ट्रेस हैं, वो आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं. एक बार फिर उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने सुर्खियां बटोरी हैं, क्योंकि इस बार वो अर्जुन कपूर की बाहों में लिपटी नजर आ रही हैं. इस फोटो में दोनों की बॉन्डिंग कमाल की नजर आ रही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने वैलेंटाइन डे पर अपने कुछ प्राइवेट मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर किए हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने इससे पहले कभी भी अपनी इतनी प्राइवेट और बोल्ड फोटो शेयर नहीं की थी। यह पहली बार है जब उन्होंने अपनी इतनी रोमांटिक और इंटेंस फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर किया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बंद कमरे में एक दूसरे के साथ रोमांटिक होते दिखाई पड़ रहे हैं।


बंद कमरे में अर्जुन-मलाइका का रोमांस

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये फोटो पोस्ट किए जाने के बाद कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई है। तस्वीर में अर्जु कपूर और मलाइका अरोड़ा बेहद मोहब्बती अंदाज में एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने जहां लोअर और टीशर्ट पहन रखी है वहीं मलाइका अरोड़ा सिर्फ शॉर्ट्स और टॉप में नजर आ रही हैं। हालांकि ब्लैक एंड व्हाइट में दोनों के आउटफिट का कॉम्बिनेशन कमाल लग रहा है।

वैलेंटाइन डे पर सुपर बोल्ड हुईं मलाइका

मलाइका अरोड़ा ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरा'। मलाइका अरोड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक हर्ट इमोजी भी बना दिया है। तस्वीर को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में ढेरों सेलेब्रिटीज के कमेंट अभी तक आ चुके हैं। लोग अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की इस फोटो पर फिदा हुए जा रहे हैं।

पहली बार शेयर की इतनी रोमांटिक तस्वीर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं हालांकि वह कभी भी खुलकर सामने नहीं आते थे। दोनों की तस्वीरें सिर्फ पापाराजी द्वारा ही साथ में खींची जाती थीं लेकिन मलाइका अरोड़ा ने अपनी इतनी प्राइवेट और बोल्ड फोटो पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर करके साबित कर दिया है कि वह इस रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस हैं।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story