Top Stories

महिला का बुर्का पहनकर बसों में मुख्य चौराहों पर भोली भाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था मनचला युवक सुहैल

News Desk Editor
12 March 2022 12:45 PM GMT
महिला का बुर्का पहनकर बसों में मुख्य चौराहों पर भोली भाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था मनचला युवक सुहैल
x

फैसल खान/बिजनौर: एक ऐसा मनचला युवक जो पिछले कई दिनों से महिला का बुर्का पहनकर बसों में मुख्य चौराहों पर भोली भाली महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहा था राहगीरों के शक होने पर बुर्का पहने मनचले युवक को रंगे हाथ पकड़ कर अवाम के सामने बेनकाब कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

आज हम आपको एक ऐसे अजीबोगरीब मनचले युवक से मिलवाने जा रहे हैं जो यूपी के बिजनौर के पठानपुर इलाके का रहने वाला है जिसका नाम है सुहेल जो पिछले कई दिनों से बुर्का पहनकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने जाने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ बुर्के की आड़ में छेड़खानी कर रहा था। छेड़खानी की शिकार हुई युवती व महिलाएं शर्म के मारे मनचले बहरूपिया युवक को लड़की समझ कर अपनी जुबान खोलने में हिचक रही थी लेकिन आज दुपहर के वक्त बुर्का पहने मनचला युवक सुहेल बस का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था ।

शक होने पर छेड़खानी की शिकार हुई महिलाओं ने शोर मचा दिया फिर क्या था मौके पर मौजूद राहगीरों ने मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी हिजाब की आड़ में छेड़खानी कर रहे सुहेल का चेहरा बेनकाब हो गया और वहां मौजूद राहगीर हक्के बक्के रह गए राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है पकड़े जाने के बाद सुहैल काफी देर तक बुर्का पहने पुलिस को गुमराह करता रहा कि मुझे कई दिन से लड़के छेड़ रहे है। लड़की की आवाज़ निकाल रहे सुहेल को शक की बिना पर जब चेहरे से नकाब उतारा तो मनचला युवक सुहैल निकला। पुलिस के अधिकारियों ने पकड़े गए मनचले युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Desk Editor

News Desk Editor

Next Story