Top Stories

यूपी में मौसम ने ली करवट, सुबह-शाम ठंड का एहसास, जानें मौसम का हाल

Weather changed in UP, cold in the morning and evening, know how the weather will be
x

यूपी में मौसम ने ली करवट।

यूपी में मौसम ने करवट ले ली है, अब सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। पढ़िए पूरी खबर...

UP Weather: उत्तर प्रदेश में अब मौसम ने करवट ले लिया है। बुधवार और गुरुवार को धूप भी हल्की हुई जिसकी वजह से लोगों को अब धूप अच्छी लगने लगी है। लखनऊ मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार से पूरे यूपी में धूप के तेवर नरम होंगे। दरअसल हल्की धूप होने लगेगी। वहीं, सुबह, शाम और रात में ठंड का एहसास होगा। सुबह तीन से पांच के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध भी नजर आएगी। इस धुंध को आप कोहरा भी कह सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस साल सर्दी का रिकॉर्ड टूटेगा या सर्दी सामान्य रहेगी इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है लेकिन जल्द ही आने वाली है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि नवंबर, दिसंबर और जनवरी इन तीन महीने में सर्दी इस साल पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ेगी या सामान्य रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। फिलहाल कोई बड़ा बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

देखें अपने जिले का तापमान

मौमस विभाग के अनुसार, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, गोंडा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हापुड़ और नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Also Read: Health Tips: लिवर के लिए घातक हैं ये 5 चीजें, बचाकर खाइए स्वास्थ के लिए फायदा होगा

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story