- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- Top Stories
- /
- Weather Update:...
Weather Update: देवभूमि में भूस्खलन से 7000 गाड़ियां फंसी, उत्तराखंड-बिहार में बारिश का येलो अलर्ट
Weather Update: भारत में मौसम की मार जारी है. उत्तर भारत से लेकर उत्तर-पूर्व भारत तक तेज बारिश हो रही है. लोगों की परेशानी बढ़ गई है. हिमाचल में बुधवार देर रात बादल फट गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई. मौसम की मार से फसलों को नुकसान पहुंचा है. उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं. बिहार और सिक्किम में बारिश से परेशानी खड़ी हो गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
हिमाचल के महज दो गांव में 1500 बीघा फसल बर्बाद
हिमाचल में बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक चली. भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. हिमाचल में एक व्यक्ति की मौत हो गई. पांवटा साहिब के कांडो कंसार के बादल फट गए, जिससे पड़दूनी गांव के लोगों को छत पर चढ़कर अपनी जान बचानी पड़ी. पूरा गांव जलमग्न हो गया. मलबे के कारण यहां करीब 500 एकड़ में लगी धान की फसल खराब हो गई. भारी बारिश ने खड्ड में भी 1000 बीघा जमीन में लगी धान की फसल को बर्बाद कर दिया.
उत्तराखंड में भूस्खलन से सात हजार लोग फंसे
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण गुरुवार को खांकरा और नरकोटा के बीच भूस्खलन हो गया है, जिससे बद्रीनाथ हाईवे का लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. मलबे के कारण हाईवे 11 घंटे तक बंद रहा. 900 गाड़ियों में 5,000 हजार श्रद्धालु फंस गए. इसके अलावा, चटवापीपल और कमेड़ा में भी भूस्खलन हुआ, जिससे पांच घंटे तक 2,000 यात्री फंसे रहे.
बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून दोबारा सक्रीय हो गया है, जिस वजह से तेज बारिश होने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, दो अक्टूबर तक पटना सहित प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छुटपुट बारिश हुई. पटना सहित अलग-अलग इलाकों में दो दिनों से रुक-रककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
सिक्किम में वर्षा के बाद आई आफत
सिक्किम में बारिश आफत बन कर बरस रही है. लगातार बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहे हैं. प्रदेश में इस वजह से कई सड़कें बंद हो गईं हैं. आवाजाही को सामान्य करने के लिए सड़क पर पड़े मलबों और पत्थरों को हटाने का काम हो रहा है.