Top Stories

कौन हैं मोहन मांझी? बनेंगे ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री

Shiv Kumar Mishra
11 Jun 2024 12:46 PM GMT
कौन हैं मोहन मांझी? बनेंगे ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री
x
मोहन मांझी ओडिशा के अगले सीएम होंगे। वह बुधवार को शपथ लेंगे।

Odhisha Chief Minister Name: ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने मोहन मांझी को विधायक दल का नेता चुन लिया है। मोहन मांझी बुधवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। ये दोनों राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।

ओडिशा में कल पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। मोहन चरण मांझी ओडिशा की Keonjhar विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर बीजू जनता दल की मीना मांझी को हराया। मोहन चरण मांझी को 87,815 वोट मिले जबकि मीना मांझी को 76,238 वोट हासिल हुए और मोहन मांझी ने 11,577 वोटों से जीत दर्ज की।

मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री चुने गए और पहली भाजपा सरकार का नेतृत्व किया, वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह 2019 के ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में क्योंझर (ओडिशा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए थे । उन्होंने वर्ष 2000 से 2009 के दौरान दो बार क्योंझर का प्रतिनिधित्व भी किया।

Next Story