Top Stories

जिसने रामभक्‍तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना'- अनुराग ठाकुर

Shiv Kumar Mishra
27 Feb 2022 3:36 AM GMT
जिसने रामभक्‍तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना- अनुराग ठाकुर
x

गोरखपुर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इस समय गोरखपुर में हैं। यहां वे लगातार सपा पर हमलावर हैं। टाउनहाल स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के आतंकवादियों से संबंध है। उनके ​प्रत्याशी लिस्ट में केवल जेल व बेल वाले हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि'जिसने रामभक्तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना'।

कहा कि गोरखपुर में लोग एम्‍स में इलाज कराने के लिए आते हैं। फर्टिलाइजर कारखाने से किसानों को खाद मिलती है। यहां से योगी जी को पांच बार सांसद और पांच साल मुख्‍यमंत्री रहने का अवसर मिला। पहले चार चरण पूरे होने के बाद कह सकता हूं कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सफाई करने का काम हुआ है। उन्‍होंने कहा कि बसपा और कांग्रेस का सफाया हुआ।

*अखिलेश ने कुछ हवा बनाने का प्रयास किया*

उन्होंने कहा कि अखिलेश ने कुछ हवा बनाने का प्रयास शुरू में किया। उनकी पहली लिस्ट आई तो, कैंडीडेट की लिस्‍ट में जेल और बेल वाले ही थे। इससे साफ हो गया था कि ये वही सपा और वही हवा है। जनता ने मन बना लिया है कि करना इनको दफा है। चार चरणों के बाद कह सकते हैं कि मुजफ्फरनगर से मऊ तक के दंगों के जो नाम आते थे, वो इनकी सूची में से आते थे। लोगों ने पांच सालों में योगी सरकार में देखा कि गुंडाराज और माफियाराज के ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई क्‍या होती है। इसलिए कैराना से लेकर काशी तक मोदी-योगी के पक्ष में यूपी की जनता एक बार फिर मतदान कर रही है।

*गांधी परिवार का नामोनिशान ​नहीं मिलता*

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस प्रदेश से गांधी परिवार की चार पीढि़यों को संसद और सर्वोच्‍च स्‍थान पर बैठाने का काम हुआ। वहां गांधी परिवार का नामोनिशान नहीं दिखता है। जो टिप्‍पणी पंजाब के मुख्‍यमंत्री ने यूपी के लोगों पर की उससे ज्यादा दुर्भाग्‍य ये था कि प्रियंका उस मंच पर थीं और खिलखिलाकर तालियां बजा रही थीं। अब यूपी में क्‍या मुंह लेकर वोट मांगने आईं हैं। बसपा आज भी अपने भ्रष्‍टाचार का जवाब नहीं दे पा रही है।

*पांचवे चरण में अखिलेश की पत्नी प्रकट हुई*

उन्होंने कहा कि चार चरणों तक अखिलेश के परिवार से कोई नजर नहीं आता और पांचवें चरण में अखिलेश की पत्नी डिंपल प्रकट होती हैं। वो जंग लगी हुई बात करती हैं। जो ज्‍यादा देर तक न चले और न दिखे जंग उसे लगता है। पांचवें चरण में कौन प्रकट हुआ, जंग किसे लगा। उन्होंने भगवा रंग का अपमान किया है उनके अंदर ज्ञान की बहुत कमी है। उन्‍हें यूपी की जनता और संत समाज से माफी मांगनी चाहिए।

*राहुल व सोनिया कहां है...?*

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुजफ्फरनगर से मऊ तक दंगे वालों को माफ नहीं साफ करने का काम किया है। कहा कि क्या यूपी में आने का राहुल का मन नहीं करता या यहां की जनता उन्हें सुनना नहीं चाहती। उत्‍तर भारतीयों के खिलाफ बोलना क्‍या इतना भारी पड़ा। सोनिया-राहुल गायब कहां है। क्या उनके पास जवाब देने के लिए कुछ नहीं है, जो प्रियंका को भेज दिया है। प्रियंका ने जो यूपी के लोगों के साथ किया है वो ममता बनर्जी से कम नहीं है। ममता बनर्जी ने यूपी के लोगों को गुंडा कहा और वो उन्‍हें लेने के लिए बुके लेकर एयरपोर्ट चले गए।

सत्यपाल सिंह कौशिक




Next Story