Top Stories

यादव परिवार की एक मंच पर होली, अखिलेश,रामगोपाल और शिवपाल ने एक साथ मनाई होली

सुजीत गुप्ता
18 March 2022 12:03 PM GMT
यादव परिवार की एक मंच पर होली, अखिलेश,रामगोपाल और शिवपाल ने एक साथ मनाई होली
x

देशभर में रंगों से खेली जाने वाली होली धूमधाम से मनाई जा रही है। कोरोना के चलते दो साल रंगे के इस पर्व को नहीं मनाया गया था। दो साल बाद मनाए जा रहे होली के पर्व को लेकर चारों ओर उल्लास है। वहीं, सैफई में होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव का परिवार एक मंच पर नजर आया। सभी ने साथ में फूलों की होली खेली। सैफई में फूलों की होली का स्थान बदल दिया गया था।


मुलायम सिंह के गांव सैफई की होली इस बार रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव पंडाल में बड़े भव्य तरीके से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत पूरे परिवार ने महोत्सव पंडाल में होली खेली। सुबह से ही प्रदेश भर से कार्यकर्ता और नेताओं का यहां जमावड़ा शुरू हो गया था। नेताजी मुलायम सिंह यादव की पसंद रही होली फाग के गायन करने वाले बुजुर्ग भी काफी संख्या में पहुंचे थे। 51 कुंतल फूल कन्नौज स यहां पर मंगाए गए थे।

बता दें कि 40 साल से ज्यादा समय से मनाई जा रही सैफ़ई की पारंपरिक होली में सपा परिवार के सभी लोग एक साथ एक मंच में आकर होली मनाते हैं। अखिलेश ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। शिवपाल ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव के पैर छूकर के आशीर्वाद लिया।

Next Story