Top Stories

भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या को युवक ने बताया अपनी पत्नी, स्वामी प्रसाद पर लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप

Young man told BJP MP Sanghamitra Maurya as his wife, accused Swami Prasad of assault and threat
x

भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या को युवक ने बताया अपनी पत्नी

लखनऊ के रहने वाले दीपक कुमार ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया है।

UP News: उत्तर प्रदेश के जाने माने नेता और अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का परिवार एक बार फिर से विवाद में आ गया है। लखनऊ के रहने वाले दीपक कुमार स्वर्णकार ने संघमित्रा मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी और स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 5 लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए परिवाद का मुकादमा दर्ज कराया है। लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों को 6 जनवरी 2024 को तलब किया है। दीपक का आरोप है कि उसने स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघमित्रा से शादी की थी और संघमित्रा ने बगैर उससे तलाक लिए दूसरा विवाह किया। उसने यह भी दावा किया है कि संघमित्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद को अविवाहित बताया जो कि झूठ है।

मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप

दीपक ने आरोप लगाया है कि संघमित्रा के पिता स्वामी प्रसाद मौर्या समेत अन्य ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी जिसके बाद अदालत ने अगली तारीख तय की है। दीपक ने जो अर्जी दी उसमे उसका दावा है कि 2019 में उसकी शादी संघमित्रा से उसके घर पर हुई थी। उसने यह भी दावा किया है कि संघमित्रा का विवाह पहले विवाह के बाद तलाक लेकर होना चाहिए था। मामला फिलहाल एमपी एमएलए कोर्ट में मारपीट, धमकाने का है।

लंबे समय तक लिव-इन में रहने के बाद की थी शादी

दीपक कुमार स्वर्णकार के अनुसार स्वामी प्रसाद मौर्या और परिवार की जानकारी में दीपक और संघमित्रा ने लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद 3 जनवरी, 2019 को शादी की थी लेकिन संघमित्रा मौर्या के सांसद बनने के बाद खुद संघमित्रा मौर्या और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्या, दीपक कुमार स्वर्णकार की जान के दुश्मन बन बैठे थे। उन पर कई बार हमला भी चुका है।

चुनावी शपथ पत्र में बताया था अविवाहित

दीपक ने आगे आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी मई, 2019 के चुनावी शपथ पत्र में संघमित्रा ने खुद को अविवाहित बताया था। बाद में पता चला कि संघमित्रा का मई 2021 में तलाक हुआ था। जब उसने वर्ष 2021 में विधि-विधान से शादी करने के लिए कहा तो स्वामी प्रसाद मौर्य ने उसके ऊपर कई बार विभिन्न स्थानों पर जानलेवा हमला कराया। नवंबर 2021 को कुशीनगर में युवक के साथ मारपीट की गई थी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से संघमित्रा मौर्या यूपी के बदायू से सांसद हैं और दीपक कुमार स्वर्णकार पेशे से पत्रकार हैं।

Also Read: ISRO कर रहा है चंद्रयान-4 की तैयारी, चांद पर 350 किलो का विशाल लैंडर उतारेगा इसरो, पढ़िए पूरी खबर..

उद् भव त्रिपाठी

उद् भव त्रिपाठी

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा haribhoomi.com में एक्सप्लेनर राइटर के रूप में चार महीने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में Special Coverage News में न्यूज राइटर के रूप में कार्यरत हूं। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग और लप्रेक लिखने में विशेष रुचि है।

    Next Story