

कंपनी ने Mahindra BE.05 को तैयार किया है, जो कि अपनी नई पीढ़ी और सभी उन्नत सुविधाओं के साथ एक शक्तिशाली EV कार है
इलेक्ट्रिक कार बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Mahindra ने इस सेगमेंट में जोरदार एंट्री ली है. कंपनी ने Mahindra BE.05 को तैयार किया है, जो कि अपनी नई पीढ़ी और सभी उन्नत सुविधाओं के साथ एक शक्तिशाली EV कार है। हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
आकर्षक आकार और रंग विकल्प
फिलहाल कंपनी ने इस कार की भारत में लॉन्चिंग और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आलीशान की लंबाई 4,370mm, चौड़ाई 1,900mm, ऊंचाई 1,635mm है. कार में 2,775mm का व्हीलबेस मिलेगा। जिससे इसे नियंत्रित करने और चलाने में आसानी होती है।
सिर्फ 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा-
Mahindra BE.05 एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 KM तक चलेगी। इस जानदार कार में 60 से 80 kWh की बैटरी क्षमता का विकल्प मिलेगा। यह कंपनी की SUV कार है जिसे 175 kW चार्जर सपोर्ट मिलेगा। फास्ट चार्जर से कार महज 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।
Mahindra BE.05 चार-द्वार SUV-कूप स्टाइल कार
खास बात यह है कि महिंद्रा बीई.05 चार दरवाजों वाली एसयूवी-कूप स्टाइल कार है। इसके डिजाइन को एक अलग अंदाज देने की कोशिश की गई है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। अब इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग्स, ABS, ADAS जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
INGLO EV प्लेटफॉर्म पर आधारित कार
Mahindra BE.05 कंपनी के INGLO EV प्लेटफॉर्म पर आधारित कार है। इसमें जबरदस्त पावरट्रेन दी जाएगी। कार को काफी शार्प लुक देने की कोशिश की गई है। इसमें चिकनी क्रीज लाइन, एलईडी लाइट्स और कट हैं। इसमें स्लोपिंग रूफ लाइन, सी-शेप टेल लैंप, हैवी स्टाइल बंपर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। अनुमान है कि यह कार अक्टूबर 2025 तक बाजार में उतार दी जाएगी।
इलेक्ट्रिक कार बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Mahindra ने इस सेगमेंट में जोरदार एंट्री ली है. कंपनी ने Mahindra BE.05 को तैयार किया है, जो कि अपनी नई पीढ़ी और सभी उन्नत सुविधाओं के साथ एक शक्तिशाली EV कार है। हाल ही में इसे भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।