
राष्ट्रीय
अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा की 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें पूरी लिस्ट
अभिषेक श्रीवास्तव
13 Nov 2021 11:21 AM IST

x
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या और जरीना उस्मानी लखनऊ, रचना कोरी अमेठी, नीता सचान कानपुर व राजदेवी चौधरी गाजियाबाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। मीरा यादव प्रमुख महासचिव मधुबन मऊ, प्रियंका त्रिपाठी कोषाध्यक्ष लखनऊ नामित की गई हैं। समाजवादी महिला सभा में 19 सचिव व 25 सदस्य भी नामित किए गए हैं। इसके अलावा 16 विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए गए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की 51 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। https://t.co/8JWBRBmdLX pic.twitter.com/6zcXTkJ8lP
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 12, 2021

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story