आगरा

ताजमहल का दीदार करने के बाद कुछ महीने में ही रिश्तों में आ गई दरार ये हैं 6 शख्सियतों के नाम, अब क्या होगा ट्रंप का?

Sujeet Kumar Gupta
23 Feb 2020 11:51 AM GMT
ताजमहल का दीदार करने के बाद कुछ महीने में ही रिश्तों में आ गई दरार ये हैं 6 शख्सियतों के नाम, अब क्या होगा ट्रंप का?
x

आगरा। भारत दौरे पर 24 फरवरी को आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ताजमहल में डायना बेंच पर फोटो सेशन करेंगे। यह वही मशहूर बेंच है जिसे 112 साल पहले ब्रिटिश शासन के दौरान लॉर्ड कर्जन ने ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर लकड़ी की बेंच हटवा कर मुगलिया शैली में संगमरमर से तामीर कर लगवाई थी लेकिन जब ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना ने 1992 में ताजमहल के सेंट्रल टैंक पर बनी इस बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई तो यह बेंच डायना सीट के नाम से चर्चित हो गई।

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप आगरा सिर्फ दो घंटों के लिए आएंगे। लेकिन इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ताजमहल की खूबसूरती तकरीबन एक घंटे तक निहारेंगे। लेकिन कुछ ऐसे पहलु है जिस पर विश्वास नही होता है कि क्या ऐसा हो सकता है। यहां पर हम वो बात बताने जा रहेे है जिसको लेकर आप हैरान हो जायेंगे। कहा जाता है कि, ताजमहल की दीदार करने वालों का प्यार अमर हो जाता है। लेकिन, कुछ ऐसा संयोग बना कि दुनिया की छह प्रमुख शख्सियतों का ताजमहल देखने के बाद तलाक हो गया।

आइए जानते हैं- दुनिया की कौन सी नामचीन शख्सियतें ऐसी हैं, जो ताजमहल का दीदार कर लौटीं तो अपने ही पार्टनर से दूर होना पड़ा।

व्लादिमिर पुतिन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2000 में अपनी पत्नी ल्यूडमिला के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। लेकिन, यह जगह इनके प्यार को भी अमर नहीं कर पाई। दीदार करने के तीन साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

प्रिंसेस डायना: 1992 में ब्रिटिश राजकुमारी डायना ताजमहल देखने पहुंची थीं। यहां वह अकेले आई थीं। प्रिंस चार्ल्स के साथ न होने पर जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा था- अच्छा होता अगर वो भी यहां होते। नियति देखिए कि इस तस्वीर के दस महीने बाद डायना और चार्ल्स के तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया था।

टॉम क्रूज: 2011 में टॉम क्रूज अपनी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल: घोस्ट प्रोटोकॉल के वर्ल्ड प्रीमियर से पहले भारत पहुंचे थे। भारत आए टॉम क्रूज अनिल कपूर के साथ ताजमहल देखने गए थे। यहां से वापस अपने वतन लौटने के एक साल के अंदर ही साल 2012 में टॉम क्रूज का अपनी तीसरी पत्नी कैटी होम्स से तलाक हो गया।

रसेल ब्रांड -कैटी पेरी: दिसंबर 2009 में हॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन एक्टर रसेल ब्रांड ताजमहल के दीदार को आए थे। उस वक्त उनके साथ तब उनकी गर्लफ्रेंड रहीं कैटी पेरी भी आई थीं। यहां से अपने वतन लौटने के चंद महीनों बाद दोनों ने शादी कर ली थी, लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 14 महीनों के भीतर दोनों का तलाक हो गया।

बोरिस बेकर: दुनिया के महान टेनिस प्लेयर बोरिस बेकर 2012 में अपनी पत्नी लिली के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे। आगे चलकर इन दोनों का भी तलाक हो गया। बोरिस ने 17 साल की उम्र में विंबलडन ग्रैंडस्‍लैम जीत लिया था। वे नंबर वन खिलाड़ी भी रह चुके हैं। अपनी जबरदस्‍त सर्विस के लिए उन्‍हें 'बूम बूम बेकर' कहा जाता था।

जैकलीन कैनेडी: जैकलीन कैनेडी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की पत्नी थीं। 1962 में वह अमेरिका की फर्स्ट लेडी रहते हुए भारत और पाकिस्तान के गुडविल ट्रिप पर आई थीं। इस ट्रिप पर वो ताजमहल देखने भी पहुंची थीं। यहां से जाने के सालभर के भीतर ही जैकलीन अकेली हो गईं। इनका तलाक तो नहीं हुआ था, लेकिन 1963 में जॉन एफ कैनेडी की हत्या कर दी गई थी।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story