आगरा

तबाही का नाम कांग्रेस है इसे मत आने दीजिये - योगी आदित्यनाथ

Special Coverage News
25 March 2019 12:58 PM GMT
तबाही का नाम कांग्रेस है इसे मत आने दीजिये - योगी आदित्यनाथ
x

मथुरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में तबाही का नाम कांग्रेस है, इस तबाही को मत आने दीजिए। राहुल गांधी किसानों से कहते हैं कि खेत में टाइल्स लगा देंगे, कांग्रेस हमारे अन्नदाता को तबाह करने में जुटी है। कांग्रेस आतंकवादियों को संरक्षण देती है, आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती है। लेकिन भाजपा सरकार आतंकवादियों को बिरयानी नहीं, बल्कि गोली खिलाती है। वे गोली चलाते हैं तो यहां से गोला भी दागा जाता है। ये कार्य सिर्फ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए पांच साल में आपकी सांसद हेमा मालिनी 250 बार यहां की यात्रा कर चुकी हैं। जबकि लगातार कई बार से सांसद चुने जा रहे राहुल और सोनिया गांधी 250 बार अमेठी और रायबरेली नहीं गए होंगे। हेमा मालिनी यहां सेवा कर के खुद को धन्य मानती हैं।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। उत्तर प्रदेश में दंगे, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला था। व्यापारियों से सपा-बसपा सरकार में गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेकिन केंद्र के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने तीन संकल्प लिया। पहला लघु सीमांत किसानों का 1 लाख रुपए का कर्ज माफी, दूसरा अवैध बूचड़ खाने को बंद करना और तीसरा संकल्प प्रदेश में बहन और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो का गठन करना। जिसे सफलतापूर्वक किया। इसका नतीजा यह है कि उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो वे "राम नाम सत्य है" की यात्रा पर निकल चुके हैं। सुशासन और सुरक्षा का कार्य केवल भाजपा की सरकार ही कर सकती है।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि ये ब्रज क्षेत्र हम सब का पवित्र तीर्थ क्षेत्र है। इसके बारे में जब हम चर्चा करते हैं तो हम सबको लगता है कि हमारे पूर्व जन्मों का पुण्य है, जो इस क्षेत्र का दर्शन करने और विकास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, उससे जन्म और जीवन धन्य मानते हैं।


1-योगी ने कहा – मथुरा के विकास के लिए पांच साल में हेमा मालिनी 250 बार यहां आईं, क्या राहुल और सोनिया अमेठी और रायबरेली 250 बार गईं?

2 ैसे गंगा जी के लिए कार्य हुआ है, वैसे ही यमुना मैया के लिए कार्य होगा

3 योगी ने कहा – "उत्तर प्रदेश 74 पार", पब्लिक बोली- "एक बार फिर मोदी सरकार"

4उत्तर प्रदेश में गुंडे या तो जेल के अंदर हैं, या तो "राम नाम सत्य है" की यात्रा पर निकल चुके हैं

5मथुरा-वृन्दावन का नाम सुनकर सपा-बसपा को करंट लगता था

6 बसपा सरकार ने 21 चीनी मिलों को बेचा था, हमने संकल्प लिया है कि इसे वापस लेकर चलाएंगे

8मायावती को गन्ना किसानों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है

9योगी जी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन जीरो में सिमटेगा

10सपा-बसपा प्रदेश को फुटबाल बनाना चाहते थे, आप इन्हें फुटबाल जैसा ही नंबर दे दीजिए

Next Story