
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आगरा
- /
- बेरोजगार युवक ने मम्मी...

यूपी के आगरा का रहने वाला कर्मवीर सिंह बेरोजगारी से परेशान था. सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था. कल रात व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाया - 'मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो. मैं नौकरी नहीं पा सका. इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं.' पुलिस को नाव पर कर्मवीर की चप्पल और मोबाइल मिला है.
उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला कर्मवीर सिंह पिछले कई वर्षों से सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था. अब वो बेरोजगारी से परेशान था. बीती रात कर्मवीर सिंह ने व्हाट्सएप्प स्टेटस लगा कर 'मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो. मैं इस देश में नौकरी नहीं पा सका. इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं.' अब पुलिस को नाव पर कर्मवीर की चप्पल और मोबाइल मिला है. बता दें कि अब इस तरह युवा हताश और परेशान होंगे तो खुदकशी करने की ओर कदम बढ़ाएंगे। जबकि खुदकशी करना जघन्य अपराध है। इस तरह का कदम किसी भी व्यक्ति को नहीं उठाना चाहिए।
दरअसल, न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित नगला तल्फी का रहने वाला युवक रविवार देर रात यमुना नदी में कूद गया। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि नगला तल्फी का रहने वाला युवक कर्मवीर सिंह पौनिया लंबे समय से सेना भर्ती को लेकर तैयारी कर रहा था। रविवार रात को वह यमुना में कूद गया। उन्होंने बताया कि युवक सरकारी नौकरी नहीं मिलने से परेशान चल रहा था। उसने यमुना में छलांग लगाने से पहले व्हाट्सएप स्टेटस भी अपडेट किया था, जिसमें आत्महत्या को लेकर लिखा था। युवक का मोबाइल और चप्पल बरामद हो गए हैं। फिलहाल यमुना में उसको तलाशा जा रहा है।
व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- मम्मी-पापा माफ कर दो...
कर्मवीर ने यमुना में छलांग लगाने से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जो नोट छोड़ा था। उसमें लिखा था कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो। मैं सरकारी नौकरी नहीं पा सका। इसलिए यमुना में कूदकर खुदकुशी कर रहा हूं। कर्मवीर के यमुना में कूदने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुुलिस का कहना है कि परिजनों के अनुसार युवक को तैरना नहीं आता है। रविवार रात अंधेरे के चलते उसे नहीं तलाशा जा सका। सोमवार सुबह से पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश कर रही है। युवक की तलाश के लिए गांव के लोग भी जुटे हुए हैं।