
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आगरा
- /
- आगरा में अज्ञात वाहन...
आगरा
आगरा में अज्ञात वाहन ने मारी तीन वाइकों में टक्कर, तीनों की मौत
Shiv Kumar Mishra
13 Nov 2022 10:52 AM IST

x
आगरा मे भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन बाइक सवार लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे तीनों वाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई।
यह घटना खेरागढ़ के जगनेर थाना क्षेत्र में हुई है। जिसमें अज्ञात वाहन ने तीनों वाइकों को इतनी भीषण टक्कर मारी कि वाइक पर सवार तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सरेठी पुलिस चौकी स्थित पेट्रोल पंप के पास यह अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मारी।
वही अज्ञात वाहन की जगनेर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
यह पूरा मामला जगनेर थाना क्षेत्र के सरेधी पुलिस चौकी स्थित पेट्रोल पंप का है।
वहीं इस घटना की जनकारी जैसे ही तीनों वाइक सवारों के परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया।
Next Story