आगरा

भाजपा नेता को मारी गोली ,दोनों हाथ में तमंचा..पास जाकर मारी गोली

Smriti Nigam
18 Aug 2023 7:11 AM GMT
भाजपा नेता को मारी गोली ,दोनों हाथ में तमंचा..पास जाकर मारी गोली
x
गोली लगने के बाद भी भाजपा नेता बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गोली मारने के बाद हमलावर तेजी से भाग निकलता है।

गोली लगने के बाद भी भाजपा नेता बदमाशों को पकड़ने की कोशिश करते हैं। हालांकि, गोली मारने के बाद हमलावर तेजी से भाग निकलता है। भाजपा नेता को गंभीर हालत में SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।आगरा में दिनदहाडे़ भाजपा नेता को गोली मारने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि बाइक पर हेलमेट पहने हुए दो हमलावर आते हैं। पीछे बैठा युवक उतरा, जबकि दूसरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। एक हमलावर दोनों हाथ में तमंचा लिए हुआ था। वह भाजपा नेता के नजदीक जाकर फायर करता है। एक गोली भाजपा नेता के पेट के साइड में और दूसरी गोली उनकी कोहनी में लगी।

पूरा मामला 2 दिन पहले यानी बुधवार का है। हरीपर्वत के नगला धनी में भाजपा नेता राकेश कुशवाहा परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार दोपहर को घर के बाहर चक्की पर खडे़ थे। मजदूर काम कर रहे थे। तभी उन पर हमला हुआ था। CCTV में नजर आ रहा है कि हमलावर आराम से राकेश कुशवाह के करीब जाता है। गोली लगने के बाद वह डगमगाते हैं, लेकिन बचने के लिए हमलावर पर झपटते हैं। हमलावर उनकी पकड़ में नहीं आता है और दूर से फिर फायर करता है।

इसके बाद राकेश पास पड़ी बाल्टी को लेकर उसकी ओर दौड़ते हैं। मगर, हमलावर बाइक पर बैठकर भाग निकलता है। जांच में पता चला है कि हमलावर एक घंटे से मोहल्ले में घूम रहे थे। उन्होंने रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। वारदात के वक्त आसपास के लोग हमलावर को पकड़ने के लिए दौड़े। लेकिन, हमलावर तमंचा लहराकर उनको दिखा देता है। इसके बाद लोग पीछे हट जाते हैं।

पति को था जान का खतरा

राकेश कुशवाहा की पत्नी आशा ने पुलिस को बताया कि मेरे पति को जान का खतरा था। वह पुलिस अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र भी दे चुके थे। लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। ये हमला किसने किया होगा? इस सवाल पर आशा देवी शांत रहीं। बता दें कि राकेश कुशवाहा की हालत खतरे से बाहर है।

पिता की हत्या के बाद बहनों से चल रही रंजिश

राकेश के पिता मथुरा प्रसाद सपा नेता और स्कूल संचालक थे। वर्ष 2016 में दीपावली की शाम को उनकी हत्या कर दी गई थी। घटना के समय घर में पत्नी शीला, दो बेटियां ज्योति और चांदनी थीं। नामजद अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना में बेटियों को हत्या में शामिल पाते हुए जेल भेजा था।

पुलिस ने दावा किया था कि राकेश के पिता ज्योति के परिचित सर्वेश ने हत्या की साजिश रची थी। दोनों बहनें मोबाइल पर उसके संपर्क में थीं। राकेश ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद से ही उनकी बहनों से रंजिश चल रही है। बाकी ये हमला किसने करवाया और इसमें कौन लोग शामिल है, इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि हमलावरों का सुराग मिला है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Smriti Nigam

Smriti Nigam

    Next Story