राष्ट्रीय

अखिलेश यादव का टारगेट 2022, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Sujeet Kumar Gupta
25 May 2019 10:11 AM GMT
अखिलेश यादव का टारगेट 2022, कार्यकर्ताओं से की ये अपील
x
सपा पार्टी 2022 में सत्ता में लौटेगी, क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य में सबसे ज्यादा विकास किया था।

लखनऊ | लोकसभा चुनाव के परिणाम जब आया तो विपक्ष के सामने सुनामी कि तरह कहर बरपा गया। मोदी मैजिक ऐसा चला कि दिग्गज नेता भी अपना सीट बचाने मे नाकामयाब हो गये। यहां तक कि यूपी मे सपा बसपा का गठबंधन भी फ्लाफ होते नजर आया। फिर भी इस परिणाम से बेफिक्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना समय गवाये घर-घर अभियान शुरू कर केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा, "हम महापरिवर्तन लाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे।" सपा, बसपा और आरएलडी के गठबंधन के सवाल पर वो कुछ नही कहा, उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गो, विशेषकर कमजोर वर्ग तक पहुंचने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झूठ और गलत तथ्य बताती है, वहीं समाजवादियों के पास ऐसी विचारधारा है, जो उनका मार्गदर्शन करती है। युवा गंभीर संकट में हैं, इसलिए हमें कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उनके लिए कोई रोजगार नहीं है और उन्हें अपना भविष्य धुंधला दिख रहा है।" उन्होंने अपनी पार्टी के युवाओं को भाजपा के दावों का जवाब देते समय रक्षात्मक की जगह आक्रामक रवैया अपनाने के लिए कहा।

उन्होंने सबको अवगत और सलाह दी है, "आपको सभी तथ्य और आंकड़े जानने होंगे, और तब भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें बहस के लिए चुनौती देनी है।" अखिलेश ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में सत्ता में लौटेगी, क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य मंस सबसे ज्यादा विकास किया था। उन्होंने कहा, "भाजपा को 2017 में वोट देने वाले अब पछता रहे हैं। हमें कठिन मेहनत करनी है और विधानसभा चुनाव में वापसी करनी है।"

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story