अलीगढ़

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रहीं एक महिला ने बीजेपी नेता पर लगाये गंभीर आरोप और वीडियो किया वायरल

Shiv Kumar Mishra
29 Sep 2020 5:29 AM GMT
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रहीं एक महिला ने बीजेपी नेता पर लगाये गंभीर आरोप और वीडियो किया वायरल
x

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रहीं एक महिला और अन्य नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप से पार्टी में खलबली मची हुई है। इस महिला नेता ने बृहस्पतिवार को पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अब इस महिला नेता ने शुक्रवार को वही आरोप लगाते हुए कई वीडियो वायरल कर मामला गर्मा दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की इस पूर्व पदाधिकारी ने लगभग चार वर्ष पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने उनको पदाधिकारी बनाया था।

इस महिला नेता का आरोप है कि पद के लिए उससे 25 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद से ही उसका आर्थिक और यौन शोषण होने लगा। जब उसने विरोध करना शुरू किया तो धमकियां मिलीं। अब उसको जान का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में उसने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिख कर सुरक्षा दिलाने की मांग की है।

Next Story