- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अलीगढ़
- /
- अलीगढ़ में भीषण सडक...
अलीगढ़ में भीषण सडक हादसा, 9 लोंगों की मौत 17 घायल, देखें मृतक और घायलों की सूची
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अलीगढ़-आगरा हाईवे पर दो प्रोइवेट बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 17 अन्य घायल हो गए हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना थाना मडराक जनपद अलीगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत अलीगढ़-आगरा रोड (एनएच 93) की है। यहां मिनी बस नं यूपी 81 ए एफ 3848 जो सासनी से अलीगढ़ की ओर आ रही थी और टूरिस्ट बस नं यूपी 81 बीटी 4054 जो अलीगढ़ से हाथरस की ओर जा रही थी। दोनों प्राईवेट बसों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी है।
सूचना पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, क्षेत्राधिकारीगण स्थानीय पुलिस के अलावा कई अन्य थानों का फ़ोर्स मौके पर पहुंच गए और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इन लोगों की हुई मौत
-कामिनी
-गीतादेवी
-मोनिका
-अंजली
-साधना
-पवन
-मलखान
-एक महिला अज्ञात (शिनाख्त नहीं हुई)
-एक पुरूष अज्ञात (शिनाख्त नहीं हुई)
ये हुए घायल
1 अब्दुल वाहिद निवासी जीवनगढ उम्र 50 वर्ष
2 देवेन्द्र उम्र 35 वर्ष
3 भोला निवासी हनुमान चौकी उम्र 36 वर्ष
4 गुलाम हुसैन गोण्डा रोड अलीगढ़। उम्र 22 वर्ष
5 असद अम्बोलिया रेलवे रोड अलीगढ़। उम्र 17 वर्ष
6 ममता सिंघल निवासी थाना सासनी जनपद हाथरस। उम्र 45 वर्ष
7 नागेन्द्र सिंह निवासी धनीपुर थाना गांधीपार्क अलीगढ़। 36 वर्ष
8 राम प्रसाद निवासी वेग पुर अलीगढ़। उम्र 50 वर्ष
9 जगदीश निवासी मेडू थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस।
10 इमरान निवासी भमोला थाना सिविल लाइन अलीगढ़।
11 जगदीश निवासी मडराक अलीगढ़।
12 मिराज निवासी फिरदौस नगर अलीगढ़। 50 वर्ष
13 आशु निवासी मडराक अलीगढ़। उम्र 26 वर्ष
14 कृष्णा कुमारी निवासी थाना सासनी जनपद हाथरस। उम्र 34 वर्ष।
15 साजिद पुत्र मो0 वाहिद निवासी जीवनगढ थाना क्वार्सी अलीगढ़। उम्र 19 वर्ष
16 मोहम्मद यामीन पुत्र जहूर अहमद निवासी मैरिस रोड थाना सिविल लाइन अलीगढ़। उम्र 55 वर्ष
17 कल्लो पत्नी जब्बार निवासी बडी तिहरी थाना पहासू बुलन्दशहर। उम्र 42 वर्ष