अलीगढ़

क्या आप जानते हो मोदी के राज में पैदा हुआ हर बच्चा 25200 रू.के कर्ज में!

Special Coverage News
12 Oct 2019 5:05 PM GMT
क्या आप जानते हो मोदी के राज में पैदा हुआ हर बच्चा 25200 रू.के कर्ज में!
x

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुये उन्होनें कहा कि आज मोदी सरकार ने देश को कर्ज में डुवो दिया है,आज भारत देश का प्रत्येक व्यक्ति 25200 रू. के कर्ज में है जिस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार विकास के नाम पर विश्व बैंक से इतना कर्ज ले चुकी है कि भारत देश आज गरीबी की कगार पर खड़ा हुआ है।

उन्होने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर सिर्फ वायदे करती है जबकि धरातल पर उसका कोई कार्य नहीं है। अपने पुराने वादों को भूल चुकी भाजपा उ.प्र.के उपचुनावों में किस मुॅह से वोट मांग रही है। मोदी ने कहा था कि किसानों को लागत का 50 फीसदी मुआवजा देगें लेकिन आज किसान आत्महत्या की ओर अग्रसर है और दिन प्रतिदिन आत्महत्या कर रहा है।

सभा के दौरान लोकदल जिलाअध्यक्ष देवानन्द,सचिन सैनी,श्याम सुन्दर पूर्व प्रधान, भूदेव कुंतल,ज्ञानी,राजा, राजकुमार सिंह,भीकम्बर सिंह (वकील साहब)हेतराम सिंह, जगवीर सिंह,सुल्तान सिंह, पीतम्बर सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story