प्रयागराज

सपा की सामाजिक न्याय एवं लोकतन्त्र बचाओ - देश बचाओ साइकिल यात्रा सायंकाल प्रयाग पहुंची

Special Coverage News
1 Sep 2018 4:19 AM GMT
सपा की सामाजिक न्याय एवं लोकतन्त्र बचाओ - देश बचाओ साइकिल यात्रा सायंकाल प्रयाग पहुंची
x

शशांक मिश्रा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गत 27अगस्त को गाजीपुर से शुरू यात्रा आज जनपद के भीटी, बरौत, हंडिया, जगत पुर, बीका पुर, सराय इनायत, झुंसी होते हुए शहर की सीमा में अलोपी बाग मेंपहुँची जहाँ महानगर इकाई द्वारा स्वागत किया गया ल


शहर के विभिन्न क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकाली गईl यात्रा के दौरान पार्टी के नेता और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जगह जगह परयात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा नेता अभिषेक यादव, आदिल हमजा, चन्द्र शेखर चौधरी आदि का फूल मालाओंसे अभिनन्दन किया तथा साइकिल यात्रियों के खाने पीने का भी इंतजाम किया l


फूलपूर के सांसद नागेंद्र सिंह पटेल ने सराय इनायत में साइकिल यात्रियों का स्वागत करते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन कियाl सपा सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है और आगामी चुनाव में देश में भाजपा का सफाया होगl

Next Story