
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रयागराज
- /
- देखिये तस्वीरे इविवि...
प्रयागराज
देखिये तस्वीरे इविवि में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Special Coverage News
6 Oct 2018 12:48 PM IST
शशांक मिश्रा
शुक्रवार को देर रात तक चले काउंटिंग के बाद आये परिणाम में अध्यक्ष पड़ पर उदय प्रकाश यादव (सपा),उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश यादव (एनएसयूआई),महामंत्री पद पर शिवम सिंह (एबीवीपी) ,उपमंत्री पद पर सत्यम सिंह सनी (सपा) ,संस्कृतिक सचिव पद पर आदित्य सिंह (एनएसयूआई) विजयी हुए!इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास में शनिवार को एक नया अध्याय जुड़ा। छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में छात्रसंघ की नई टीम ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
इसी के साथ परिसर में छात्रों की नई सरकार अस्तित्व में आ गई। छात्रसंघ भवन की प्राचीर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त सचिव सचिव सांस्कृतिक सचिव एवं संकाय पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण कार्यकाल में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
Next Story