अमेठी

कांवड़ यात्रा पर भी कोरोना का ग्रहण, पुजारियों ने की भोले भक्तों से ये अपील.

Ram Mishra
21 Jun 2020 12:48 PM GMT
कांवड़ यात्रा पर भी कोरोना का ग्रहण, पुजारियों ने की भोले भक्तों से ये अपील.
x

राम मिश्रा,अमेठी:कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सावन माह में कांवड़ यात्रियों से सूनी रहेेगी। जिले की सड़कों पर बोल बम का नारा नही सुनाई देगा । जिसको लेकर जिले में स्थित मंदिर के पुजारी भी कांवड़ यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि देश की सुरक्षा को देखते हुए इस वर्ष अपने घरों में ही भोलेनाथ को जल चढ़ाएं।

देश में फैले महामारी के कारण लोगों की आस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है।जिससे अब कांवड़ यात्रा पर कोरोना की काली छाया पड़ गई है।हर वर्ष सावन माह में लाखों कांवरिया पवित्र नदियों से जल भर कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए पदयात्रा पर निकलते हैं।इस दौरान डीजे की धुन पर नाचते गाते सभी कावड़िया एक साथ दिखाई देते हैं लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक इस बार महामारी को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है।जिसको लेकर जिले में स्थित मंदिरों के पुजारी व सन्तो ने लोगों से अपील करने का कार्य शुरू कर दिया है।

पुजारी समिति ने किया अनुरोध-

जै मां देवी हिंगलाज पुजारी समिति और हिंगलाज मंदिर के पुजारी पंडित शेषराम मिश्र ने सभी कांवरिया भक्तों से इस वर्ष सावन माह में घर में ही पूजन अर्चन व जलाधिषेक का अनुरोध किया है। हिंगलाज मंदिर के पुजारी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भी सभी कावड़ भक्तों से आगामी सावन माह में घर पर पूजन अर्चन कर जलाधिषेक करने का अनुरोध किया है।

धर्म और आस्था किसी भी प्रकार से कम नहीं हो सकती लेकिन आज देश की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी हैफ इसलिए स्थानीय प्रशासन की सहयोग करते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए इस वर्ष भगवान भोलेनाथ को अपने घरों पर रहकर ही जलाधिषेक और पूजन अर्चन करें।

महेंद्र मिश्र-मंडल अध्यक्ष भाजपा,मुसाफिरखाना.

Next Story