अमेठी

अमेठी में दलित प्रधानपति को जिंदा जलाया, जानिये पूरी बात

Shiv Kumar Mishra
30 Oct 2020 4:26 PM GMT
अमेठी में दलित प्रधानपति को जिंदा जलाया, जानिये पूरी बात
x

गुंडों ने पहले पीटा फिर लगायी आग, इलाज के दौरान मौत

देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को दी थी जानकारी

चुनावी रंजिश को बताया जा रहा कारण, गांव में तनाव

लखनऊ। प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेठी में दलित प्रधान के पति को गुंडों ने पहले पीटा फिर उसको जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान प्रधानपति की मौत हो गई। इस मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो फरार हैं। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है।

गुरुवार देर रात बंदोईया गांव के एक घर की चारदीवारी के अंदर किसी के कराहने की आवाज आ रही थी। घर के लोगों ने जब देखा तो उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। एक व्यक्ति चारदीवारी के अंदर जिंदा जल रहा था। लोगों के इसकी सूचना तत्काल मुशीगंज पुलिस को दी। ग्रामीणों व घर के लोगों ने इसकी पहचान ग्राम प्रधान के पति बंदोईया अर्जुन के रूप में की। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया। हालत बिगडऩे पर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आज सुबह प्रधानपति का शव गांव पहुंचा। ग्रामप्रधान पति अर्जुन (50 वर्ष) के परिवार में पत्नी छोटका (ग्राम प्रधान बंदोईया), तीन बेटे सुरेंद्र, गोविंद, रविन्द्र और दो बेटियां पुनीता व बैजंती हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम किसी काम से अर्जुन मुसवापुर चौराहा गए थे जब वे देर रात तक नहीं लौटे तो इसकी सूचना मुंशीगंज पुलिस को दी गई। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बंदोईया गांव के ही एक घर की चारदीवारी के अंदर अर्जुन जल रहे हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रधान पक्ष ने कुछ लोगों पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है

आदित्यनाथ जी के राज में मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। निर्भया जैसी हैवानियत, दिव्यांग से दुष्कर्म, दो लड़कियों के शव बोरे में मिले, आप इन खबरों को पढक़र भयभीत हो सकते हैं आपकी रूह कांप जायेगी लेकिन आदित्यनाथ जी चिंतामुक्त होकर बिहार प्रचार में जुटे हैं।

संजय सिंह, आप सांसद

घटना अमानवीय है। गुंडों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

स्मृति ईरानी केंद्रीय मंत्री

पांच नामजद

डीएम अरुण कुमार ने बताया कि प्रधानपति मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया है। तीन गिरफ्तार किए गए हैं जबकि दो की तलाश हो रही है।

Next Story