अमेठी

हृदय में श्रीराम, मन हुआ अयोध्या,राम के रंग में रंगी अमेठी.

Ram Mishra
6 Aug 2020 3:02 PM GMT
हृदय में श्रीराम, मन हुआ अयोध्या,राम के रंग में रंगी अमेठी.
x

अमेठी(राम मिश्रा):अयोध्या में बुधवार को इतिहास रच गया,वर्षों तक अदालत में मामला चलने के बाद अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया यह संपूर्ण सनातन समाज के लिए गाैरव और हर्ष का विषय है। इस ऐतिहासिक घड़ी पर पूरा देश जश्न में डूब गया।

दरअसल, सनातन धर्म के लिए 5 अगस्त, 2020 का दिन खास था। इस दिन अयोध्या में भगवान राम की जन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी गई। इस खास माैके पर देश के कोने-कोने से लोग अयोध्या पहुंचना चाहते थे। लेकिन कोरोना काल के कारण श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट ने देशवासियों से अयोध्या न आने की अपील की थी। साथ की कहा गया था-लोग अपने-अपने घरों में रहकर दीये जलाएं। और इसी के साथ देशभर में बुधवार को दिवाली मन गई। अमेठी में भी दिवाली-सा नजारा देखने को मिला। आइए तस्वीरों में देखते हैं अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का अमेठी में जश्न-ए-बहारा :-

इस साल अमेठी में पहले आ गई दिवाली ! देखें तस्वीरें-इस साल अभी दिवाली आने में तीन महीने से कुछ ज्यादा समय बचे हैं। इससे पहले ही बुधवार को अमेठी में प्रकाश पर्व-सा नजारा देखने को मिला।दिन भर लोग जश्न की तैयारी में लगे रहें।शाम होते ही लगने लगा कि आज कुछ खास दिन है। चहुंओर प्रकाश की अद्भूत छटा बिखर रही थीं। हर घर का रास्ता आस पास के मंदिरों की तरफ जा रहा था। मंदिरों में लोग दीये जला रहे थे।हर देवालय रोशन था।

हिंगलाज धाम पर आस्था की हिलोरें- अमेठी जिले के मुसाफिरखाना विकासखण्ड अंतर्गत गाँव दादरा में स्थित देवी हिंगलाज मंदिर में दीये जलाकर रंगोली बनाई गई। जैसे दिवाली के माैके पर लोग मंदिरों में दीये जलाने पहुंचते हैं उसी तरह का नजारा था।बुधवार की रात माँ के मंदिर का आकर्षक दृश्य देखते ही बन रहा था-एकदम अद्भूत और अलौकिक। यहां विशेष आरती का आयोजन किया गया।इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र मिश्र,भाजयमो अमेठी उपाध्यक्ष जीत बहादुर सिंह,'जीतू, शिवम तिवारी,रघुवंश मिश्र,प्रशांत श्रीवास्तव,सहित कई लोग मौजूद रहे.इसी क्रम में बुधवार को सिविल कोर्ट मुसाफिर -खाना में भी अधिवक्ताओ में उल्लास का माहाैल दिखा।बता दे कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर सिविल कोर्ट मुसाफिरखाना में खुशी की लहर है।इस ऐतिहासिक पल में अधिवक्ताओं ने आपस मे मिठाइयां बांटी और खुशियां मनाई।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी मिश्र,सोम प्रकाश मिश्र,राजेश सिंह,सुनील श्रीवास्तव महा सचिव बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना,अवधेश सिंह,सरोज सिंह,राम प्रसाद सरोज,समर बहादुर सिंह "देवपाल" केपी श्रीवास्तव, रमेश वर्मा,सुनील यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Next Story