अमेठी

भीड़ जुटा पाएंगी प्रियंका गांधी,लेकिन क्या वोट मिलेगा ? इस पर क्या है अमेठी के लोगो की राय

Special Coverage News
10 Feb 2019 1:03 PM GMT
भीड़ जुटा पाएंगी प्रियंका गांधी,लेकिन क्या वोट मिलेगा ? इस पर क्या है अमेठी के लोगो की राय
x
प्रियंका गांधी, कांग्रेस महासचिव (File Photo)
यह जानने के लिए हमारे संवाददाता राम मिश्रा ने कॉग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में लोगो की राय जानी

राम मिश्रा /कुमैल रिज़वी अमेठी

प्रियंका गांधी की राजनीति में सीधे तौर पर एंट्री से कांग्रेस पार्टी में अचानक एक उत्साह आ गया है लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहे पूर्वी यूपी में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी प्रियंका को सौंपी गई है और उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है प्रियंका की एंट्री से पार्टी काडर में काफी उत्साह है माना जा रहा है कि वह भीड़ जुटाने में कामयाब होंगी,गौरतलब है कि सोमवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी अपना रोड शो करेंगी। लेकिन क्या इस भीड़ को वोटों में तब्दील करने में उन्हें कामयाबी मिलेगी? यह जानने के लिए हमारे संवाददाता राम मिश्रा ने कॉग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में लोगो की राय जानी

आइये देखते है प्रियंका गांधी को लेकर क्या है अमेठी के लोगो की राय -

दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री से कांग्रेस में काफी उत्साह है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका को भीड़ जुटाने वाला माना जाता है

लेकिन क्या वह भीड़ को पार्टी के लिए वोट में तब्दील कर पाएंगी ?

मो.सलमान (वस्त्र विक्रेता-अमेठी )

प्रियंका गांधी में उन्हें उनकी दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की याद दिलाती हैं भीड़ जुटेगी और उन्हें वोट भी मिलेगा ।


अंकित शुक्ला (छात्र-मुसाफिरखाना अमेठी)

अमेठीे निवासी इंजीनियरिंग के छात्र अंकित शुक्ला कहना है, 'कांग्रेस के चुनावी भाग्य पर इसका कोई असर नहीं होगा ।

राधेश्याम कन्नौजिया(पूर्व विधायक- जगदीशपुर अमेठी)

प्रियंका गाँधी जी की रैली में भीड़ की इकठ्ठा होगी और वोट भी मिलेगा अगली सरकार कॉंग्रेस की होगी ।

संजय तिवारी (भाजपा नेता)

महिलाओ के प्रति महिलाओ का प्रेम ज्यादा होता है और इसका फर्क पड़ेगा और हमारे पास भी कई फायर ब्रांड महिला नेता है लेकिन प्रियंका गांधी में राजनीतिक गुण है ।


Next Story