अमेठी

संजय गांधी हॉस्पिटल के महाप्रबंधक समेत छह पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा.

Ram Mishra
27 Nov 2019 8:19 AM GMT
संजय गांधी हॉस्पिटल के महाप्रबंधक समेत छह पर महिला ने दर्ज कराया मुकदमा.
x

अमेठी:संजय गांधी अस्पताल मुंसीगंज के महाप्रबंधक भोलानाथ तिवारी और छह अन्य कर्मचारियों पर दलित महिला सफाईकर्मी ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है मुंशीगंज थाने में दर्ज मुकदमे में छेड़खानी समेत कई अन्य गंभीर धाराएं हैं इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।

मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में काम कर रही एक महिला सफाईकर्मी ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल के प्रबंधक भोलानाथ तिवारी ने अपने सहयोगियों अवधेश तिवारी, राजेश बहादुर सिंह, रिजवान, जगदीश यादव और राजकरन के साथ मिलकर उनके साथ छेड़खानी की। यही नहीं, पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ भी की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।

वही अस्पताल के प्रबंधक भोला तिवारी ने इस पूरे मामले में कहा कि उन्हें बदनाम करने की कुछ लोग साजिश कर रहे हैं महिला उन्हीं की भाषा बोल रही है।और उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। गौरतलब है कि संजय गांधी अस्पताल, संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा संचालित है। इसकी सोनिया गांधी अध्यक्ष हैं जबकि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मोतीलाल बोरा, सतीश शर्मा ट्रस्टी हैं।

मुंशीगंज प्रभारी निरीक्षक नजबुल हुसैन नकवी ने बताया कि महिला के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच में जो भी पाया जाएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags
Ram Mishra

Ram Mishra

    Next Story