अमरोहा

गठबंधन अब समय की जरूरत: अजित सिंह

Special Coverage News
18 Dec 2018 2:43 AM GMT
गठबंधन अब समय की जरूरत: अजित सिंह
x

अमरोहा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ अजित सिंह ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए गठबन्धन को समय की जरूरत बताते हुए कहाकि जो इस गठबंधन से बाहर रहेगा वो खत्म हो जायेगा क्योंकि अब गठन्धन समय की जरूरत है।

जोया रोड स्थित सुमंगलम होटल में पत्रकारों के सवालों के जबाब देते हुए कहाकि वे हमेशा से किसानों की लड़ाई लड़ते आये है ये सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहाकि ये मेरे जीवन का अस्सी वाँ साल है मैं भाईचारा बढ़ाओ अभियान पर निकला हूँ प्रदेश के बहुत जिलों में गया हूँ। उन्होंने कहाकि इस सरकार ने किसानों के टेक्टर तक के सामान तक पर जी एस टी लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया है अब ये भाजपा सरकार जाने वाली है देश एवं प्रदेश में अब गठन्धन की सरकारें बनेगी। अपनी पूरी प्रेस कांफ्रेंस में एक बार भी चौ अजित सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभाजन के बात नही उठाई।

इस अवसर पर तिरलोक त्यागी , पूर्व विधायक असफाक अली खां, रामवीर सिंह, अजय गिल, जिलाध्यक्ष योगेंद्र चौधरी , अटल कुमार सिंह, पूर्व मंन्त्री चौ मनवीर सिंह चिकारा, राजीव मुकारी, काविन्दर सिंह सहित रालोद नेता उपस्थित रहे।


इत्तिफाक


Next Story