
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अमरोहा: गजरौला में...
उत्तर प्रदेश
अमरोहा: गजरौला में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका
Shiv Kumar Mishra
26 Aug 2020 12:39 PM IST

x
अमरोहा। युवक की हत्या कर शव गजरौला के कुदैना चक गांव जंगल में फेंक दिया। युवक के सिर पर चोट के निशान हैं। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव पड़ा देखा,तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही सीओ पुलिस बल समेत मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
Next Story