
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अमरोहा: हत्या के बाद...
अमरोहा: हत्या के बाद खून से सना शव देख लोग रह गए दंग, जांच में जुटी पुलिस

अमरोहा में महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के गांव ढ्योटी में शुक्रवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम ढ्योटी निवासी नन्हे सिंह मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार की रात वह कहीं गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी मनोज देवी उम्र 34 साल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। लगभग 11:00 बजे जेठ कृपाल ने उसकी चीख की आवाज सुनी। बाहर आकर वह मौके पर गया। वहां मनोज देवी का रक्तरंजित शव पड़ा हुआ था।
कृपाल के शोर मचाने पर अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी गांव पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज देवी मूक बधिर थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
