अमरोहा

अमरोहा में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार भरभरा कर गिरी, नौ मजदूर दबे, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

Arun Mishra
23 July 2023 8:55 AM GMT
अमरोहा में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन सिनेमाघर की दीवार भरभरा कर गिरी, नौ मजदूर दबे, दो की मौत, रेस्क्यू जारी
x
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार को तोड़ते समय छज्जे समेत दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर नौ मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में मलबे से निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है ।

घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। दबे हुए मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि घटना माधव सिनेमाघर में हुई है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का सही से पालन नहीं किया गया था। मानकों को ताक में रखकर ये निर्माण काम जारी था जिसके कारण हादसा हो गया।

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर अभी बचाव और राहत कार्य चलाया जा रहा है। मृतक मजदूरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा निर्माण कार्य करवाने के लिए परमिशन भी चेक की जा रही है। मानकों को नहीं पालन करने के लिए जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मलबे में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। इसके बाद सबके बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले की जांच की जाएगी।

Next Story