अमरोहा

मुलायम सिंह के सबसे करीबी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी चंद्रपाल सिंह का निधन

Special Coverage News
18 Dec 2019 8:10 AM GMT
मुलायम सिंह के सबसे करीबी रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी चंद्रपाल सिंह का निधन
x
नोएडा के एक निजी अस्पताल में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चौधरी चंद्रपाल सिंह का निधन. मुलायम सिंह के करीबी रहे हैं पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रभान सिंह

अमरोहा : प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। चंद्रपाल सिंह मुलायम सिंह यादव के सबसे निकटस्थ और सबसे बड़े सहयोगी थे।

जीवन परिचय व उनका राजनीतिक कर‍ियर

चौधरी चंद्रपाल सिंह का जन्म 14 जुलाई 1929 को गांव पपसरा मे चौधरी दुली सिंह के घर हुआ था। पिता दुली सिंह खेतीबाड़ी करते थे। चौधरी चंद्रपाल सिंह अच्छे बॉलीवाल खिलाड़ी थे तथा छात्र राजनीति से सक्रिय राजनीति में आ गए थे। 1977 और 80 में जनता पार्टी और लोकदल से दो बार सांसद रहे। आप पूर्व प्रधान मंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के बेहद करीबी थे। बाद में अजित सिंह से रिश्तों में आयी खटास के चलते वह लोकदल से अलग हो गये। अपने से राजनीति में जूनियर मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से जुड़ गए ।

उसके बाद चंद्रपाल सिंह कांठ विधान सभा क्षेत्र से दो बार विधायक निर्वाचित हुए और मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैब‍िनेट मंत्री बने। उसके बाद 1996 में मुलायम सिंह की सरकार बनने पर चौ चंद्रपाल सिंह को मुलायम सिंह यादव ने गन्ना सहकारी संघ का चेयरमैन बनाकर फिर कैब‍िनेट मंत्री का दर्जा दिया। राजनीति के अंतिम दिनों में उनके प्रयासों से 2016 में उनकी पुत्र वधु रेनू चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थी। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिवार में उनके पुत्र सरजीत सिंह हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story