
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी में एक दूसरे का...
यूपी में एक दूसरे का हाथ थामे प्रेमी जोडे़ ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट पढ़ लोगों के निकले आंसू...

औरैया। जिले के बिधूना कोतवाली के मुर्चा गांव में युवक व किशोरी ने एक-दूसरे का हाथ थाम फांसी लगाकर जान दे दिया। दोनों के शव ट्यूबवेल के अंदर साड़ी के फंदे से लटके मिले। साड़ी के एक टुकड़े से दोनों के हाथ बंधे थे और सुसाइड नोट में लिखा था कि उनको अलग न करें।
दरअसल, मुर्चा निवासी 22 वर्षीय शिवम प्रजापति का गांव के ही एक किशोरी से प्रगाढ़ दोस्ती थी। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन जब इस बात की जानकारी घर वालों को हुई तो किशोरी के परिवार ने बेटी की शादी के लिए अन्य लड़के की तलाश शुरू कर दी। दूसरी जगह शादी की बात चलने पर दोनों परेशान हो गए। शनिवार की रात दोनों चुपचाप घर से निकले और गांव के बाहर खेत में बने टयूबवेल घर पहुंचे। वहां पर साड़ी का पल्ला फाड़कर एक-दूसरे के हांथ बांधे और उसी साड़ी का फंदा बना बल्ली से फांसी लगा ली।
सुबह दोनों घर में नहीं मिले तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। दोनों के शव टयूबवेल घर में लटके मिले तो परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। युवक छिबरामउ पालीटेक्निक में पढ़ रहा था, जबकि किशोरी ने इसी साल इंटर पास किया था।