
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजमगढ़
- /
- मुस्लिम धर्म छोड़कर...
मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू लड़के से की थी शादी, सूरज ने अपने परिवार की जान पर खतरे की जताई आशंका

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया में एक मंदिर में मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से विवाह कर लिया था। मुस्लिम लड़की ने इस्लाम छोड़कर हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। यह बात मुसलमानों को नागवार गुजर रही है। अब लड़की को अपने परिजनों से जान का खतरा है। शादी के बाद नव दम्पत्ति ने गांव छोड़ने का मन बना लिया है।
कुछ लोगों का कहना है कि नव दंपति आजमगढ़ में कोर्ट मैरिज करने के बाद कहीं और जाने के बारे में सोच रहे हैं। हिंदू युवक सूरज ने भी खुद की जान पर खतरे की आशंका जताई है। पुलिस ने उसके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत सूरज को 2 वर्ष पहले हैदरपुर गांव की एक मुस्लिम लड़की से प्रेम हो गया था। दो वर्ष बीत जाने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मगर लड़की के घरवालों को इस बात पर आपत्ति थी कि लड़का हिन्दू है इसलिए शादी नहीं हो सकती है। लड़की के घरवालों का कहना था कि शादी इस्लाम के अनुसार ही हो सकती है, इसके लिए लड़के को कन्वर्जन करना होगा।
मगर लड़की ने हिन्दू रीति-रिवाज से शादी करने का निर्णय लिया। इसके बाद मंदिर में शादी की रस्म पूरी की गई। इस शादी के बाद लड़की के परिजन और उसके रिश्तेदार नाराज हैं। लड़की के परिजनों को ऐसा लग रहा है कि उनकी भारी बेइज्जती हुई है। इस बात को लेकर लड़की के घर वालों ने नाराजगी जाहिर की है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नव दंपत्ति के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।