आजमगढ़

दिल्ली के बाद आजमगढ़ में मिली युवती की कई टुकड़ों में लाश मिलने से सनसनी, सिर अभी भी गायब

Shiv Kumar Mishra
15 Nov 2022 8:37 AM GMT
दिल्ली के बाद आजमगढ़ में मिली युवती की कई टुकड़ों में लाश मिलने से सनसनी, सिर अभी भी गायब
x

आजमगढ़ के अहरौला थाना के गौरी का पुरा में युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई। दुर्वासा से गहजी मार्ग पर कुएं के पास शव के हाथ पैर कटे थे। सिर भी गायब था। शरीर पर मात्र एक अंतर्वस्त्र था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी।

जानकारी मिलते ही मौके लिए एसपी अनुराग आर्य भी निकल गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी थी।

अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक लगभग 22 वर्षीय युवती का शव कुंए से बरामद किया गया है। कुआं सड़क के किनारे स्थित है। युवती के शव को कई टुकड़ों में काट दिया गया है। उसका सिर गायब है। हत्यारों ने युवती का सिर, हाथ, पैर काटकर अलग कर दिया। युवती का शव अर्धनग्न हालत में पाया गया है।

थानाध्यक्ष योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव दो दिन पहले का प्रतीत हो रहा है।

Next Story