
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजमगढ़
- /
- अखिलेश यादव ने बांटे...

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले के सेहदा में लैपटाप वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी को लैपटॉप चलाना नहीं आता है, तभी तो अपने संकल्प पत्र का वादा पूरा नहीं किया। यूपी में लैपटॉप अब तक नहीं बांटा गया। अब जब मैं बांट रहा हूं तो मुख्यमंत्री परेशान हैं कि कौन आ रहा। जनता तय कर चुुकी है कि भाजपा का सफाया करना है।
सपा का लैपटाप खोलेंगे तो पता चलेगा कौन आ रहा। हम लोग नये रास्ते पर चल रहे हैं। सपा ही विकास कर सकती है। आज 130 बच्चों को लैपटाप दिलाकर उन्हें याद दिलाना चाहते हैं। एबुलेंस 108, 102 किसने चलाया। बदलाव से संभव हुआ की एबुलेंस फोन करने पर आ जाती है। सरकार ने व्यवस्था को खराब की है। डायल 100 का नाम बदल दिया। अब 112 से भी पुलिस आती थी।
अखिलेश ने कहा कि सरकार केवल नाम बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बेहतर बनाने का फैसला लिया था। विकास के लिए इसे बनवा रहा था। काम शुरू हो गया। 120 मीटर चौड़ी सड़क का फैसला सपा का था। भाजपा का नहीं। सपा सरकार रही होती तो यहां भी आगरा की तर्ज पर हवाई जहाज उतार देंगे।
अखिलेश ने कहा कि सड़क को बेहतर बनाने की बजाय खराब कर दी गई है। सरकार ने सड़क की क्वालिटी खराब कर दिया। हमारे नेताओं की मौजूदगी में शिलान्यास किया। सपा ने सड़क के किनारे किसानों के मंडी, डेरी आदि बनाने की योजना बनाई थी। इस समय मंहगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल मंहगा हो गया है। सरकार इशारा कर रही है कि साइकिल चलाओ। जनता को फ्री सिलेंडर देकर कीमत बढ़ा दी गई। भाजपा गरीबों को हवाई जहाज में बैठाने का वादा किया। वह जहाज बिक गयी। किसानों पर गाड़ी चढ़ाया,किसानों को कुचला। आगे चलकर संविधान को कुचल देंगे। इसलिए इन्हे हटाइए। भाजपा नौकरी और रोजगार छीन लिया। अन्य देश विकास किए, हमारा देश पीछे जा रहा।
अखिलेश ने कहा कि बच्चों को भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लैपटॉप, टैबलेट और फ्री डेटा देने की बात कही थी। साढ़े चार साल बीतने के बाद बच्चों सहित 24 करोड़ लोग बीजेपी का टैबलेट ढूंढ़ रहे हैं। बीजेपी ने बच्चों को टैबलेट के नाम पर टेबलेट दिया। इतना नहीं पहले तो हवाई चप्पल वालों हवाई जहाज में उड़ने का सपना दिखाया और बाद में उन्हीं हवाई अड्ड़ों को बेंच दिया जिनसे उन्हें हवाई सफर करना था।
