आजमगढ़

पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मार अपराधियों ने की हत्या

Shiv Kumar Mishra
29 Nov 2020 9:45 AM GMT
पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मार अपराधियों ने की हत्या
x

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में बदमाशों ने गोली मारकर एक पूर्व प्रधान की हत्या कर दी।घटना के बाद गांव तनाव व्याप्त हो गया है।

मृतक पूर्व प्रधान के तरफ से नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि पूर्व प्रधान गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर बैठा था तभी बदमाशों ने गोली मार दी।घटना रंजिश की बतायी जा रही है।

सूचना पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं,पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

Next Story