
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आजमगढ़
- /
- अराजक तत्वों ने तोड़ दी...

जीयनपुर थाना क्षेत्र के मनिकाडीह बाजार के चैक पर स्थापित शिव प्रतिमा को अराजक तत्वों ने देर रात किसी समय क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई शिव प्रतिमा की स्थापना कराई उसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। मनिकाडीह बाजार में चैक पर स्थित शिव प्रतिमा को देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिसमें शिव के त्रिशूल और उनकी दाहिनी बांह व चंद्रमा को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।
सुबह बाजार में टहलने गए ग्रामीणों की सूचना पर जीयनपुर कोतवाल आनंद सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बाजार में जब लोगों ने अपनी अपनी दुकानें खोलीं तो क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखने के लिए भीड़ लग गई। वहीं सगड़ी तहसील दार अरविंद सिंह ने मौके पर पहुंच निरीक्षण के उपरांत लोगों से वार्ता कर नई प्रतिमा मंगवा कर लगाने के लिए आदेश दिया।
मौके पर उपस्थित भीड़ में शिव प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर आक्रोश रहा लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं इस घटना की लोग निंदा भी करते रहे। पूर्व में इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी। पहली बार बाजार में शिव प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई। हालांकि प्रशासन की सक्रियता से विवाद की स्थिति नहीं बन सकी।
