बांदा

पांच महीने पहले किया बहू का अंतिम संस्कार, आज जा पहुंची ससुराल देखकर भागने लगे सब

Special Coverage News
2 Nov 2018 8:29 AM GMT
पांच महीने पहले किया बहू का अंतिम संस्कार, आज जा पहुंची ससुराल देखकर भागने लगे सब
x
लेकिन अब सोनू के वापस लौट आने से पूरी कहानी में ही नया मोड़ आ गया है।

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 5 महीने पहले जिस बहू को मरा हुआ समझकर अंतिम संस्कार तक कर दिया गया हो और वो अचानक लौट कर आ जाए तो देखने वालों का क्या हाल होगा आप खुद ही सोच सकते है।


लौट कर आई बहू का कहना है कि वो पति से झगड़ा होने के बाद रूठ कर अपने दोस्तों के पास चली गई थी और 5 महीने तक दोस्तों के साथ ही कभी दिल्ली तो कभी झारखंड में रही। बहरहाल इस मामले में अब पुलिस की माथापच्ची बढ़ गई है। दरअसल पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि अगर ये बहू जिंदा है तो परिजनों ने अंतिम संस्कार किसका कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के निवासी राजकरन ने अपनी 26 वर्षिय बेटी सोनू की शादी मरका थाना क्षेत्र के कमलेश कुमार से की थी। सोनू का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद वो 8 मई को ससुराल छोड़कर कहीं चली गयी। बेटी के लापाता हो जाने पर मायके पक्ष ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई थी। फिर दो हफ्ते बाद कमासिन थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव को अपनी बेटी बताते हुए राजकरन ने ससुराल के 5 लोगों पर दहेज अधिनियम की धारा 3 और 4, IPC 304 बी, 201 और 498 A का मुकदमा दर्ज करा दिया था और अज्ञात शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। लेकिन अब सोनू के वापस लौट आने से पूरी कहानी में ही नया मोड़ आ गया है।


बांदा के पुलिस अधीक्षक एस आनंद के मुताबिक युवती की गुमशुदगी का मामला मरका थाने में 8 मई 2018 को दर्ज कराया गया था। लड़की के पिता ने दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। 20 मई को पुलिस को कमासिन थाने के नारायणपुर गांव में एक शव मिला जिसकी शिनाख्त शिकायतकर्ता मां ने अपनी बेटी के तौर पर की और मायका पक्ष ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया जिस पर दहेज की खातिर हत्या की धारा बढ़ जाती है.

Next Story