
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 8 साल के बच्चे की गला...

उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार सुबह एक आठ साल के मासूम का शव मकान की छत पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि आसरा गांव में आठ साल के मासूम का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। बच्चे के गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या करने की बात सामने आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि बच्चा घर के बाहर खेलते हुए शुक्रवार शाम से लापता हो गया था। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सुबह होने पर बच्चे का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि भिजवा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
