बागपत

यूपी पुलिस की गिरफ्त से पूर्व विधायक फरार, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड

Arun Mishra
27 Sep 2018 8:25 AM GMT
यूपी पुलिस की गिरफ्त से पूर्व विधायक फरार, तीन पुलिस कर्मी सस्पेंड
x
बता दें कि उसे यूपी की बागपत पुलिस लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल आई थी?

बागपत : सफदरजंग अस्पताल में उपचार कराने आया दिल्ली का डॉन नीरज बवानिया का मामा रामवीर शौकीन आज अचानक अस्पताल से फरार हो गया। बता दें कि उसे यूपी की बागपत पुलिस लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल आई थी।

बताया जा रहा है कि उसे जमानत के लिए कल कोर्ट में पेश करना था। उससे पहले उसे सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया था। उसके साथ कांस्टेबल चमन सिंह, कांस्टेबल सुंदर और कॉन्स्टेबल राजकुमार शर्मा थे। इन तीनों की कस्टडी से रामबीर शौकीन फरार हुआ है। जानकारी के अनुसार इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामवीर शौकिन दिल्ली में कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक रह चुका है और कुख्यात डॉन नीरज बवानिया का रिश्ते में मामा भी लगता है। उस पर नीरज बवानिया के साथ अपराध में साथ देना और एके 47 जैसे हथियार रखने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शौकीन को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बवाना को गिरफ्तार किया गया था। उसी दौरान पुलिस को एके-47 राइफल जो बागपत पुलिस से छीनी हुई थी, वो रामबीर शौकीन के प्लॉट से मिली थी। इसके बाद से एक लंबी जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने रामवीर शौकीन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे बागपत जेल में भेज दिया गया था। जहां से आज उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि फरारी के वक्त रामवीर की पत्नी भी हॉस्पिटल में मौजूद थी।

Next Story