
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आरएलडी अध्यक्ष जयंत...
उत्तर प्रदेश
आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी को मिली चौधरी अजित सिंह विरासत..
Desk Editor
19 Sept 2021 3:21 PM IST

x
खाप चौधरी व भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत सहित 24 खाप चौधरी ने जयंत चौधरी को पगड़ी बांधी।
बागपत, उत्तर प्रदेश : आज बागपत में रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने हवन में आहुतियां दी।
खाप चौधरी व भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत सहित 24 खाप चौधरी ने जयंत चौधरी को पगड़ी बांधी। जिस दौरान हरियाणा ,राजस्थान व उत्तरप्रदेश की खापों के चौधरी भी मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि छपरौली में बंधी जयंत चौधरी को पगड़ी..
छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान में चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी कार्यक्रम के कार्यक्रम शुरू हो गया है। करीब 11:15 बजे जयंत चौधरी हवन स्थल पर पहुंच गए थे। जहां उन्होंने हवन में आहुति दी।

Desk Editor
Next Story