
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी में थाने में...
यूपी में थाने में फांसी पर लटकता मिला महिला सिपाही का शव

Bahraich News बहराइच। विशेश्वरगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही का शव लटकता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने सूचना दी। महिला सिपाही के आत्महत्या करने की सूचना पर वघ्भिाग में हड़कंप मच गया।
एसपी व एएसपी आननफानन मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। महिला सिपाही ने आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है।
विशेश्वरगंज थाने में महिला सिपाही निधि सिंह (26) की तैनाती कांस्टेबल पद पर है। महिला सिपाही उन्नाव जिले की रहने वाली है। थाने के सहयोगी पुलिस कर्मियों की माने तो प्रतिदिन की तरह गुरुवार रात को सब कुछ सामान्य था। ड्यूटी करने के बाद महिला सिपाही ने खाना खाया फिर अपने कमरे में चली गयी। महिला सिपाही का कमरा सुबह देर तक नहीं खुला तो सहयोगी सिपाही उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन कमरा अंदर से बंद था।
सहयोगी सिपाहियों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका तो कांस्टेबल निधि सिंह फंदे पर लटकती मिली। महिला कांस्टेबल की आत्महत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानंजय सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी नगर ने बताया कि फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी प्रदान की जाएगी।