
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बलिया
- /
- अपने पति और दो बच्चों...
अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पकिस्तान गयी अंजू का कनेक्शन बलिया के इस गाँव से सामने आया, परिजनों ने क्या कहा?
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया से खबर है। जहां अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर पकिस्तान गयी अंजू का कनेक्शन बलिया से सामने आया है। इस खबर को उसके परिजनों ने बताया।
अपने प्रेमी के पास पाकिस्तान गयी अंजू का पति अरविंद बलिया का रहने वाला है। बलिया के रसड़ा क्षेत्र के परसिया गांव के खड़कपुरा गांव में अरविंद का पैतृक घर है। हालांकि अरविंद का परिवार गांव में नही रहता।गांव में अरविंद के चाचा का परिवार ही रहता है। अरविंद का परिवार वर्षों पहले ईसाई धर्म अपना चुका है।
परिजनों ने बताया कि अरविंद भिवाड़ी में किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता है। भिवाड़ी में ही वर्ष 2007 में अरविंद की शादी अंजू से हुई। अंजू भी हिन्दू धर्म छिड़कर ईसाई बनी थी। अरविंद अपनी पत्नी अंजू के साथ 10 वर्ष पूर्व बलिया स्थित अपने पैतृक गांव आया था। उसके बाद दोनों कभी बलिया नही आये।
परिजनों ने ये भी बताया, दोनों के दो बच्चे हैं,जिन्हें छोड़कर अंजू पाकिस्तान चली गयी। फिलहाल अरविंद के चाचा का परिवार और उसके गांव के लोग अंजू के पाकिस्तान जाने से हैरान हैं,और उसके इस कदम को गलत मान रहे हैं।
बता दें कि अभी सीमा हैदर की खबर को भारत की मीडिया में बड़े जोरदार ढंग दे परोसा गया था अब भारत की अंजू के पाकिस्तान में जाने के बाद अब पकिस्तान भी भारत की मखौल बनाएगा एसा अंजू को इसलिए नहीं करना था। वहाँ रहने वाला हिन्दू असुरक्षित है जबकि भारत में रहने वाला मुस्लिम असुरक्षित नहीं है।