बलिया

बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के साथ अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा(युवा समिति) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवा नंद ने किया वृक्षारोपण

सुजीत गुप्ता
6 July 2021 3:10 PM GMT
बलिया भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के साथ अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा(युवा समिति) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवा नंद ने किया वृक्षारोपण
x

बलिया।देश में महामारी कोरोना के काल में ऑक्‍सीजन की काफी किल्‍लत देखी गई है और इस दौरान लगभग सभी को समझ भी आ गया कि, पेड़ या कहे वृक्षों का होना कितना जरूरी है। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर करती है। इस बीच उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से 7 जुलाई तक वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई थी. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षा रोपण अभियान की शुरुआत राजधानी लखनऊ में की. इसी अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 25 करोड़ से ज्यादा वृक्ष एक साथ लगाए गए जो एक रिकॉर्ड है। ऐसे में आज जनपद बलिया के बैरिया सुरेमनपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के आखिरी दिन जिलाध्यक्ष भाजपा श्री जयप्रकाश साहू जी के साथ अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा(युवा समिति) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवा नंद गुप्ता और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया।


आपको बतादें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे सुल्तानपुर में वृक्ष लगाया तो वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने झांसी में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्ष लगाया. बीते साढ़े 4 साल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में 100 करोड़ वृक्ष लगा चुकी है. यह पूरी दुनिया में अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है. रविवार को जब मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर में वृक्ष लगाया तो वो सौ करोड़वां वृक्ष था. इतना ही नहीं कोरोना काल में जिन लोगों की जान चली गई उनकी याद में भी पेड़ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगाए गए.




Next Story