
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बलिया
- /
- यूपी का चुनावी गणित:...
यूपी का चुनावी गणित: लोकसभा- बलिया (Ballia) का विश्लेषण, किस दल की क्या है हैसियत

यूपी का चुनावी गणित का विशाल पाण्डेय का विश्लेषण
बलिया लोकसभा सीट क्षत्रिय और भूमिहार बाहुल्य मानी जाती है. पूर्वांचल में सबसे ज़्यादा क्षत्रिय और भूमिहार बलिया लोकसभा क्षेत्र में ही हैं. इसके अलावा ब्राह्मण, यादव और राजभर वोट भी काफ़ी निर्णायक भूमिका में हैं.
लोकसभा- बलिया (Ballia)
कुल मतदाता- 18,22,625 (बढ़ोतरी संभव)
कुल विधानसभा- 5
मौजूदा सांसद- BJP
2019 चुनाव के नतीजे- (कुल मतदान- 54.3%)
2019 Loksabha Election (54.3%)
1.SP+BSP- 4,53,595
2.BJP- 4,69,114
3.SBSP- 35,900
2019 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जीत दर्ज की. बलिया लोकसभा सीट से बीजेपी ने 15,519 वोटों से जीत हासिल की.
2022 विधानसभा चुनाव में बलिया लोकसभा के नतीजे-
1.SP+SBSP- 4,67,694
2.BJP- 3,97,237
3.BSP- 1,22,456
2019 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट पर BJP को 4,69,114 वोट मिले. लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ बलिया लोकसभा सीट पर बीजेपी को 3,97,237 वोट मिले. यानि 2019 के मुक़ाबले 2022 में 71,877 वोट कम मिले.
यहाँ पर गौर करने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कुछ स्थानीय #विधायकों का बहुत ज़्यादा विरोध था, जो अपनी सीट 2022 में हार गए थे. वहीं दूसरी तरफ़ सपा और सुभासपा का गठबंधन था. बलिया लोकसभा में सुभासपा का प्रभाव माना जाता है.
अब सुभासपा और बीजेपी का #गठबंधन होने वाला है. जिसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में बलिया में दिखाई पड़ सकता है.
हालाँकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पैटर्न में कोई बार बहुत ज़्यादा बदलाव होते हैं.
2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को बलिया लोकसभा में 4,53,595 वोट मिले थे. तब सपा और बसपा का गठबंधन था.
लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक़ बलिया लोकसभा सीट पर सपा को 4,67,694 वोट मिले. यानि 2022 के नतीजों के अनुसार बलिया लोकसभा में सपा 70,397 वोटों से आगे है.
वहीं BSP को 2022 के विधानसभा चुनाव में बलिया लोकसभा में 1,22,456 वोट मिले.
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बलिया लोकसभा सीट पर 35,900 वोट हासिल किए. यानि प्रति विधानसभा औसतन 7,180 वोट.
लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा ने सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा. बलिया लोकसभा की जहूराबाद सीट से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर विधायक हैं.
अब सपा और सुभासपा का गठबंधन टूट चुका है.
बलिया लोकसभा सीट 2024 का मुख्य मुक़ाबला भी बीजेपी गठबंधन और सपा के बीच ही होगा.
बलिया लोकसभा सीट क्षत्रिय और भूमिहार बाहुल्य मानी जाती है. पूर्वांचल में सबसे ज़्यादा क्षत्रिय और भूमिहार बलिया लोकसभा क्षेत्र में ही हैं. इसके अलावा ब्राह्मण, यादव और राजभर वोट भी काफ़ी निर्णायक भूमिका में हैं.
Ballia लोकसभा में 2022 के विधानसभा चुनाव में 5 सीटों में से सपा गठबंधन ने 4 सीटों पर और बीजेपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी.
1.फेफना- (SP- 92,516), (BJP- 73,162), (BSP- 14,154)
2.बलिया- (SP- 77,634), (BJP- 1,03,873), (BSP- 10,023)
3.बैरिया- (SP- 71,241), (BJP- 58,290), (BSP- 12,695)
4.ज़हूराबाद- (SBSP+SP- 1,14,860), (BJP- 69,228), (BSP- 53,144)
5.मोहम्मदाबाद- (SP- 1,11,443), (BJP- 92,684), (BSP- 32,440)
नोट- लोकसभा चुनाव तक प्रतिदिन हर यूपी की हर लोकसभा सीट का आकलन आपको यहाँ पर मिलेगा. आपके सुझाव आमंत्रित हैं, कोई त्रुटि हो तो ज़रूर बताएँ उसमें सुधार किया जाएगा.