बाराबंकी

बाराबंकी: पत्नी और 3 बच्चों की चाकू से काटकर हत्या करने के बाद फंदे पर लटका युवक, सुसाइड नोट में लिखा- आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

Shiv Kumar Mishra
5 Jun 2020 9:58 AM GMT
बाराबंकी: पत्नी और 3 बच्चों की चाकू से काटकर हत्या करने के बाद फंदे पर लटका युवक, सुसाइड नोट में लिखा- आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम
x
मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखा- अपने परिवार को कोई सुख नहीं दे पाया, इसलिए यह कदम उठाया है

पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है। सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की भी जांच की जा रही है। रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

बाराबंकी के सफेदाबाद इलाके की घटना, मृतक ने गैर बिरादरी की लड़की से की थी लव मैरिज, बाद में परिवार से अलग रहने लगा थ।

मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखा- अपने परिवार को कोई सुख नहीं दे पाया, इसलिए यह कदम उठाया है

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफेदाबाद इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर में मिले हैं। मृतकों में माता-पिता व 7 से 10 साल की उम्र के तीन बच्चे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है। प्राथमिक जांच में माता-पिता द्वारा बच्चों को जहर देने के बाद चाकू से गला रेतने की बात सामने आई है। इसके बाद दंपती ने भी सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आर्थिक तंगी के चलते सुसाइड किए जाने की बात सामने आई है।

युवक ने दूसरी कास्ट की लड़की से की थी शादी

पुलिस ने बताया कि सफेदाबाद में रहने वाला विवेक शुक्ला अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसने अनामिका नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। वह अपने परिवार से अलग पत्नी अनामिका, दो बेटियां पोयम (10), ऋतु (7) और बेटा बबल (5) के साथ रहता था। वह शुरुआत में मोबाइल का काम करता था। बाद में उसने गैराज खोल लिया था। दो दिनों से उसके घर से कोई आहट नहीं मिल रही थी। जिस पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जिस पर मां ने छत से कमरे में झांका तो पाया कि, विवेक का शव फंदे से लटक रहा था।

सुसाइड नोट पर दंपती के थे साइन

जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही दरवाजा तोड़कर परिजन जब घर के भीतर दाखिल हुए तो नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। अनामिका व बच्चों का शव खून से लथपथ था। उनकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर पड़ताल की तो एक सुसाइड नोट मिला। जिस पर अनामिका व विवेक शुक्ला के साइन थे। जिस पर लिखा था कि, आर्थिक तंगी के चलते उसने यह कदम उठाया है। वह अपने परिवार को कोई सुख नहीं दे पाया। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है।

कमरा था बंद, चल रही थी एसी

मृतक की मां ने बताया कि उनके बेटे ने दूसरी कास्ट की लड़की से शादी की थी। लेकिन उससे हम लोगों को कोई परेशानी नहीं थी। उनका लड़का शादी के बाद से ही अलग रहता था और हम लोगों से कोई मतलब नहीं रखता था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, हम लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं मृतक के पिता के मुताबिक दो दिनों से कमरा बंद था औऱ एसी चल रहा था। हमें चिंता हो रही थी कि आखिर ये लोग बाहर क्यों नहीं निकल रहे हैं। लेकिन वह हम लोगों से मतलब नहीं रखते थे। उसके बाद जब हम लोगों ने देखा कि कोई बाहर नहीं निकल रहा तो हमने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। उसके बाद हमारी पत्नी ने छत से जाकर देखा कि लड़का फांसी से लटक रहा है। फिर हमारे दूसरे लड़के ने कमरे का दरवाजा तोड़कर सबको घटना की जानकारी दी।

पति-पत्नी ने बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी की

एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। पति-पत्नी ने पहले तीन बच्चों को मारा फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। मामले की जांच पुलिस कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा

Next Story