बाराबंकी

बाराबंकी हादसा:घायल मजदूर ने बताया कैसे हुआ बस-ट्रक का भीषण एक्सीडेंट, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सुजीत गुप्ता
28 July 2021 7:28 AM GMT
बाराबंकी हादसा:घायल मजदूर ने बताया कैसे हुआ बस-ट्रक का भीषण एक्सीडेंट, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
x

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां लखनऊ-अयोध्या हाइवेपर सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार और उसके नीचे सो रहे यात्री चपेट में आ गए। टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी क‍ि हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और बाकी पुरुष हैं। जबक‍ि 19 से ज्यादा लोग घायल हैं। गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

बस के आगे लेटकर कर रहे थे आराम

हादसे के चश्मदीद और घायल मजदूर ने बताया कि लखनऊ से निकलते वक्त रास्ते में खराब हो गई थी। मैकेनिक को आने में देरी हो रही थी इसलिए मजदूर बस से उतरकर सड़क पर सो रहे थे। इतने में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी और सबको कुचल दिया। चश्मदीद ने बताया कि बस में 140 लोग सवार थे और12 बजे के आसपास हुआ।

ड्राइवर ने मजदूरों को बताया कि बस सही होने में देर लगेगी। सभी को नींद आ रही थी इसलिए वे बस के आगे और पास में सड़क किनारे ही लेटकर आराम करने लगे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सभी को कुचल दिया। हादसे में 18 मजदूरों की मौत हुई जबकि 19 घायल हुए हैं।


पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बाराबंकी पुलिस ने पीड़ित व उनके परिजनों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9454417464 मोबाइल नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी संपर्क करके हादसे में मृतक व घायलों के बारे में जानकारी कर सकता है।

हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे करीब 5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार लोगों ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे।

मृत व्यक्तियों का नाम और पता

1. सुरेश यादव पुत्र बिलट यादव उम्र 35 वर्ष निवासी भोपा थाना घैलाद जनपद मधेपुरा, बिहार

2. इन्दल महतो पुत्र फकीरा महतो उम्र 25 वर्ष निवासी खोपा थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार

3. सिकन्दर मुखिया पुत्र सीबनरामन मुखिया उम्र 40 वर्ष निवासी जलसीमा थाना राजासोनवरसा जनपद सहरसा, बिहार

4. मोनू सहानी पुत्र रूदल सहानी उम्र 30 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी, बिहार

5. जगदीश सहानी पुत्र लक्ष्मी सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी खोपा बेलाही नीलकण्ठ जनपद सीतामढ़ी, बिहार

6. जय बहादुर सहानी पुत्र खक्खन सहानी उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना बेलसन जनपद सीभर, बिहार

7. बैजनाथराम पुत्र मंगलराम उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार

8. बलराम मण्डल पुत्र स्व0 छितारू मण्डल उम्र 55 वर्ष निवासी चांदपीपरपुर थाना किशनपुर जनपद सुपौल, बिहार

9. अखिलेश मुखिया पुत्र सुकल मुखिया ग्राम व पोस्ट जल सीमा थाना राजा सोनबरसा जिला सहरसा बिहार

10.संतोष सिंह पुत्र रतीचंद्र उम्र 30 निवासी महेशकुट थाना करसाकुड जनपद अररिया बिहार

11. नरेश पुत्र सीताराम उम्र 37 निवासी कोठिया बेलाही थाना रूनीसैदपुर जनपद सीतामढ़ी बिहार

12. बऊवा पुत्र हरिकेशन मंडल उम्र 24 निवासी टोलबज्जा थाना फारविसगंज जनपद अररिया बिहार

13.रेनू उम्र 28 साल,बिहार

- 5 मृतकों की अभी तक नहीं हो सकी है पहचान

ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किए गए घायल

1.मिथिलेश उम्र 20 निवासी सीतामढ़ी बिहार

2.सुरेश उम्र 35 निवासी सीतामढ़ी बिहार

3.शंभू साहनी उम्र 35 निवासी सीतामढ़ी बिहार

4.योगेंद्र उम्र 45 निवासी सीवर बिहार

5.मिश्रीलाल उम्र 50 निवासी मधुबनी बिहार

6.इंदल सहानी सीतामढ़ी बिहार

7.भोला सहानी उम्र 45 सीतामढ़ी बिहार

8.शंभू 29 मधुबनी बिहार

9.संतोष 22 सीतामढ़ी बिहार

जिला अस्पताल में भर्ती

10.सुशील पंडित उम्र 35 निवासी सीतामढ़ी बिहार


Next Story