दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की मौत, रामनगर चौराहा पर मंगलवार की सुबह हुई घटना, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

बाराबंकी | थाना व चौराहा रामनगर में मंगलवार की सुबह बाइक से जा रहे एक अधेड़ पराग डेरी वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने पराग वाहन और उसके चालक को हिरासत में लिया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।
रामनगर थाना क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर निवासी रामप्रकाश यादव (50) पुत्र रामचरन यादव मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से कहीं जा रहा था। रामनगर चौराहा पर उसे पराग डेयरी वाहन ने रौंद दिया। एक्सीडेंट में रामप्रकाश गंभीर घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी रामनगर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पराग वाहन व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।
Next Story