बाराबंकी

घर में घुसकर मासूम से दुराचार का प्रयास, पीड़ित बच्ची के पिता ने गांव की ही एक युवक पर लगाया आरोप मुकदमा दर्ज

Special Coverage News
7 Oct 2019 6:58 AM GMT
घर में घुसकर मासूम से दुराचार का प्रयास, पीड़ित बच्ची के पिता ने गांव की ही एक युवक पर लगाया आरोप मुकदमा दर्ज
x

बाराबंकी

थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर रात घर में सो रही 4 साल की मासूम के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुराचार का प्रयास किया। इसी बीच घर पहुंची मासूम की मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घंटों हंगामा चला। पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी फरार है।

घर में अकेली थी मासूम: कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात नवरात्र का जागरण हो रहा था। गांव का एक पूरा परिवार गाँव में चल रहे एक धार्मिक आयोजन में चले गए थे। घर में 4 साल की मासूम अकेली सो रही थी। इसी बीच गांव का एक किशोर घर में घुस गया। मासूम को अकेला सोता देख युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

मासूम की मां घर पहुंची तो भागा आरोपी: रात करीब 11 बजे बालिका की मां अपने घर पहुंची। पड़ोसी किशोर को पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता देखा तो वह चीख पड़ी। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए लेकिन इसी बीच आरोपी भाग निकला।

ग्रामीणों ने काटा हंगामा: 4 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ व दुराचार की कोशिश की बात सुनकर ग्रामीण भड़क उठे। करीब 2 घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्यवाही का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

पिता ने दी तहरीर: रात में ही पीड़ित बालिका का पिता कुर्सी थाने पहुंचा। उसने आरोपी किशोर के खिलाफ पुत्री से छेड़छाड़ की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि बालिका से छेड़छाड़ का मामला है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी बालिग या नाबालिग मामला सत्रह अट्ठारह में फंसा हुआ है। परिजनों से उसका बर्थ सर्टिफिकेट मांगा गया है। सर्टिफिकेट मिलते ही उसी अनुरूप उम्र की सीमा के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story